
धनतेरस का महत्व: क्या खरीदें और क्या न खरीदें!
धनतेरस कब है?
धनतेरस 2024 में 28 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व दीपावली से दो दिन पहले आता है और इसे विशेष तौर पर माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस दिन को धन और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है, और मान्यता है कि इस दिन कुछ खास वस्तुएं खरीदने से घर में समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है।
धनतेरस पर क्या खरीदें ?
धनतेरस के दिन कुछ खास वस्तुएं खरीदने की परंपरा है जो समृद्धि और खुशहाली लाने में सहायक मानी जाती हैं:
- सोना या चांदी:
- इस दिन सोने या चांदी के गहने खरीदने का विशेष महत्व है। यह समृद्धि और धन का प्रतीक माने जाते हैं और माँ लक्ष्मी की कृपा से घर में आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।
- बर्तन:
- धनतेरस पर धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है, खासकर स्टील, पीतल, और चांदी के बर्तन। इस दिन नए बर्तन घर में लाना शुभ माना जाता है, और इससे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना पूरी होती है।
- धन्वंतरि पूजा के लिए आवश्यक सामग्री:
- धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन पूजा के लिए तुलसी, चंदन, और केसर जैसे विशेष सामग्री भी खरीदी जाती है, जो घर के वातावरण को पवित्र बनाती है और आरोग्य का आशीर्वाद लाती है।
- झाडू:
- झाडू विशेष रूप से उन घरों में किया जाता है जहां धन की कमी रहती है। झाडू खरीदना पुराने कर्जों को खत्म करने और समृद्धि लाने का प्रतीक है।
- दीये और पूजनसामग्री:
- धनतेरस पर मिट्टी के दीये, कुमकुम, हल्दी, और अन्य पूजन सामग्री खरीदने से घर में ऊर्जा का संचार होता है और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धनतेरस पर क्या न खरीदें ?
अगर आप अपने घर में समृद्धि चाहते हैं, तो किन चीजों से दूर रहना चाहिए,आइए जानते हैं
- काले रंग की वस्तुएं: काले रंग की चीज़ों से दूर रहें। काले रंग को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। इसे खरीदने से बचें
- नुकीली चीज़ें: चाकू, कैंची जैसे धारदार चीजें खरीदने से भी परहेज करें। इनसे अशुभ प्रभाव हो सकता है।
- उपहार न दें: धनतेरस पर उपहार न दें। अगर देना जरूरी है तो एक दिन पहले ही दें। धनतेरस के दिन उधार देना या पैसा चुकाना अशुभ माना जाता है। इसे टालें
- कांच: कांच का सामान भी धनतेरस पर न खरीदें। ऐसा माना जाता है कि ये घर में नकारात्मकता ला सकते हैं।
- प्लास्टिक: ध्यान रहे, प्लास्टिक और टूटी-फूटी चीजें भी न खरीदें।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ क्यों माना जाता है?
धनतेरस पर झाडू खरीदने की परंपरा को समृद्धि और बुरी ऊर्जा हटाने से जोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर झाडू खरीदना आर्थिक बाधाओं को दूर करता है और घर में लक्ष्मी का वास बनाए रखता है। इसका कारण यह माना जाता है कि झाडू नकारात्मक शक्तियों को बाहर निकालने का प्रतीक है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है।
धार्मिक दृष्टिकोण से, झाडू को लक्ष्मी जी का रूप माना गया है और इसे खरीदने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है। साथ ही, यह भी माना जाता है कि पुराने झाड़ू को बदलकर नए झाडू से घर की सफाई करने से परिवार पर किसी भी तरह के ऋण और आर्थिक परेशानियों का असर कम होता है। इस दिन झाडू खरीदने का एक अन्य पहलू यह भी है कि यह पूरे साल के लिए आर्थिक स्थिरता का प्रतीक है, इसलिए इस परंपरा को श्रद्धा और विश्वास से निभाया जाता है।
इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने को शुभ माना जाता है।
इस धनतेरस पर सोच-समझकर खरीदारी करें और लक्ष्मी माँ की कृपा पाएं |